39वी वाहिनी भा.ति.सी. पुलिस बल मे बने मन्दिर का सेनानी राजेष कुमार तोमर ने किया उद्घाटन

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI  145

 39वी वाहिनी, भा.ति.सी. पुलिस बल लखनावली कैम्प ग्रेटर नोएडा में विजय दशमी के शुभ अवसर पर  श्री राजेष कुमार तोमर सेनानी 39वी वाहिनी मे मौजुद सर्व धर्म स्थल (मन्दिर) का फिता काट कर शुभारम्भ  किया गया । जिसमें वाहिनी के सभी अधिकारी व हिमवीर जवान उपस्थित थे । महोदय द्वारा कहा गया कि जवानो एवं उनके परिवारजनों को पूजा अर्चना करने हेतु वाहिनी में एक भव्य मंन्दिर का षिलान्यास किया गया है जिसमें सभी पूजा अर्चना कर सकते है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदषमी त्योहार के उपलक्ष्य में वाहिनी प्रांगण में रावण दहन श्री राजेष कुमार तोमर,सेनानी 39वी वाहिनी द्वारा किया गया। इस त्योहार में 39वी वाहिनी के प्रांगण में लगभग 15 फिट का रावण, विभीशण,एवं मेघनाथ का पुतला तैयार किया गया था । सेनानी 39वीं वाहिनीं द्वारा वाहिनी एवं बल के हिमवीर जवानां व उनके परिवारजनों को ढेर सारी शुभकामनाएँ दी गई व इस महोत्सव में सभी हिमवीर व उनके परिवारों ने बढ-चढ कर भाग लिया व मेले का आनन्द उठाया।श्री राजेष कुमार तोमर, सेनानी, 39वीं वाहिनी द्वारा 39वीं वाहिनीं में सर्वधर्म प्रार्थना स्थल (मन्दिर) का शुभारम्भ व दषहरें के अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन करते हुए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.