भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने मनाया पुलिस शहीद दिवस

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI  

भारत की सर्वोत्कृष्ट सीमा प्रहरी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जो कि 1962 से भारत-चीन सीमा पर प्राकृतिक विषमताओं में दुनिया की सबसे ऊँची बर्फीली चोटियों पर सजग तैनात है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के हिमवीर केवल भारत-चीन सीमा पर ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी सजगता की मिसाल दे रहे है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस नक्सल क्षेत्र मे भी तैनात है और अपनी डियूटी को बखूबी निभा रहे है इस के साथ ही देष के प्रथम नागरिक व भारत के सबसे बडे राजकीय आवास राश्ट्रपति भवन की सुरक्षा डियूटी मे तैनात है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सीमा पर सजग पहरेदारी के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनायीं हैं। भारत वर्श के अनेको केन्द्रीय व राज्य पुलिस जो भारत के कल्याण और प्रगति के लिये लड़ें और देश  के लिये प्राणों की आहुति दे दी, उन महान वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिये श्री राजेष कुमार तोमर, सेनानी, उत्कृश्ट उनतालीस ने 21 अक्टूबर 2016 को पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर वाहिनीं परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें वाहिनीं के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया व उन महान वीरो को 02 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी, जिन्होनें देष के लियें अपने प्राणो को न्यौछावर कर दिया हैं। श्री राजेष कुमार तोमर ने बताया कि उन महान वीर षहीदो को श्रद्धांजलि देने से ही कार्य समाप्त नही हो जाता अपितु उनको अपने दिलों में जीवित रखना अत्यन्त आवष्यक हैं, जिस देष में षान्ति बनायें रखने के लियें उन्होने अपने प्राणो तक की परवाह नही की, उस देष की उन्नति के लिये हमें भी योगदान देना चाहिए एवं उनके बलिदान को व्यर्थ नही जाने देना चाहिए। आओं झुक कर सलाम करें उनको,जिनके हिस्से में ये मुकाम आता हैं,खुश नसीब होता हैं वह खून,जो देष के काम आता हैं।देष के शहीदो को नमन, जय हिन्द जय शहीद।अन्त में इन वाक्यों के साथ पुलिस बलिदान दिवस का समापन किया गया।
39वीं वाहिनीं, भा0ति0सी0पु0 बल में पुलिस षहीद दिवस के आयोजन पर षहीदो के लिये 02 मिनट का  मौन कर उनकी आत्मा की षान्ति की प्रार्थना की गयी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.