भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 39वीं वाहिनी ने बड़ी धूमधाम से मनाई लोहरी

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 

भारत की सर्वोत्कृष्ट सीमा प्रहरी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जो कि 1962 से भारत-चीन सीमा पर प्राकृतिक विषमताओं में दुनिया की सबसे उॅची बर्फीली चोटियों पर सजग तैनात है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 39वीं वाहिनी जो कि लखनावली के ग्रेटर नोएडा में स्थित है। जिसके सेनानी श्री राजेष कुमार तोमर, अपने जवानो का मनोबल, ज्ञान बढ़ाने व उनके मनोरंजन के लिये समय-समय पर अनेको कार्यक्रमो का वाहिनीं परिसर में आयोजन करवाते रहते हैं। इसी क्रम में सेनानी महोदय के द्वारा लोहड़ी के अवसर पर भी कार्यक्रम का आयोजन करवाया।आज दिनांक 13.01.़17 को 39वी वाहिनी, भा.ति.सी. पुलिस बल लखनावली कैम्प ग्रेटर नोएडा में लोहड़ी के शुभ अवसर पर श्री राजेष कुमार तोमर सेनानी 39वी वाहिनी की अध्यक्षता में परिसर में लोहड़ी के कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। जिसमें वाहिनी के सभी अधिकारी व हिमवीर जवान उपस्थित थे। महोदय द्वारा कहा गया कि जवानो एवं उनके परिवारजनों को सभी धर्मो के पर्वा में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए जिससे भाई-चारा बढ़े व धर्मो के लेकर किसी के मन में कोई संषय न हो, लोहड़ी के त्योहार के उपलक्ष्य में वाहिनी के प्रांगण में लोहड़ी दहन का आयोजन किया गया और श्री राजेष कुमार तोमर,सेनानी 39वी वाहिनी द्वारा लोहड़ी जलाई। इस त्योहार में 39वी वाहिनी के प्रांगण में सभी पदाधिकारियों ने खूब आनन्द उठाया, व लोहड़ी के चारो ओर घूम कर नाच गाना किया गया। सेनानी 39वीं वाहिनीं के प्रयासो द्वारा वाहिनीं में सभी त्यौहारों को धूमधाम से मनाया जाता हैं। पर्व के अन्त में सेनानी महोदय ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर वाहिनीं के सभी हिमवीर जवानो के साथ मिलकर भाईचारे के साथ खूब आनन्द लिया गया व सेनानी 39वी ंवाहिनी ंद्वारा हिमवीर व उनके परिवारों को ढेर सारी शुभकामनाएँ दी गई व इस महोत्सव में सभी हिमवीर व उनके परिवारों ने भाग लिया व मेले का आनन्द उठाया।
लोहड़ी के पर्व का आनन्द उठाते श्री राजेष कुमार तोमर, सेनानी व अन्य पदाधिकारी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.