39वीं वाहिनी, भा.ति.सी. पुलिस कैम्प में डाॅ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, विख्यात आयुर्वेदाचार्य का किया स्वागत

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

39वीं वाहिनी, भा.ति.सी. पुलिस, लखनावली कैम्प, गौतमबुद्धनगर, सुरजपुर के ग्रेटर नोएडा में स्थित है। आज  वाहिनी परिसर में डाॅ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, विख्यात आयुर्वेदाचार्य का आगमन हुआ जिसका स्वागत श्री राजेष कुमार तोमर सेनानी, 39वी वाहिनी, भा.ति.सी पुलिस ने किया। वाहिनी के प्रागण में आयुर्वेदाचार्य ने आयुर्वेद के बारे में जवानो को संक्षिप्त जानकारी दी तथा आयुर्वेद को अपनाने की सलाह दी जिससे की अपने और अपने परिवार के जीवन को सुखमय एवं स्वस्थ बनाया जा सके। प्राचीन काल से ही आयुर्वेद का प्रचलन बहुत महत्वपूर्ण रहा है जो कि वर्तमान समय में आयुर्वेद से काफी लोग प्रेरित हुए है। सेनानी श्री राजेष कुमार तोमर द्वारा जवानो के प्रति इस तरह के कैम्प का आयोजन हमेषा से ही किया जाता रहा है जिससे कि जवानो को ज्यादा से ज्यादा चिकित्सा के प्रति लाभ मिल सके। अंत में श्री राजेष कुमार तोमर, सेनानी, 39वीं वाहिनी द्वारा डाॅ0 लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, आयुर्वेदाचार्य का आभार व्यक्त किया तथा भविश्य में भी इस तरह के कैम्प लगाने का आग्रह किया।डाॅ0 लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, विख्यात आयुर्वेदाचार्य के साथ श्री राजेष कुमार तोमर, सेनानी 39वी                   वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल एवं जवानों को आयुर्वेदाचार्य संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.