ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी कैंप पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ को स्मृति चिन्ह भेंट करते राजेश कुमार सेनानी

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 3

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 39वीं वाहिनी लखनावली गाॅव सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के वाहिनी परिसर में दिनांक-29.03.16 को श्री अंषुमान गायकवाड, (पूर्व क्रिकेटर), श्री मोहिन्दर अमरनाथ (पूर्व क्रिकेटर), श्री राजकुमार (कोच विराट कोहली) एवं श्री रीतेन्दर सोढी, भारतीय क्रिकेटर का आगमन हुआ। इन सभी का हार्दिक स्वागत श्री राजेष कुमार तोमर, सेनानी द्वारा किया गया। इस उपलक्ष्य में वाहिनी के समस्त अधिकारी, हिमवीर तथा परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इन सभी अतिथियो द्वारा क्रिकेट के प्रति अपने विचार रखे गए कि किस प्रकार के खेल से भारत विष्वकप में अपनी जीत हासिल कर सकता है। हिमवीर तथा परिवारजनो द्वारा विभिन्न सवाल किए गए जिसका की इन अतिथियो द्वारा  सही-सही जवाब दिया गया। श्री अंषुमान गायकवाड, (पूर्व क्रिकेटर), श्री मोहिन्दर अमरनाथ (पूर्व क्रिकेटर), श्री राजकुमार (कोच विराट कोहली) एवं श्री रीतेन्दर सोढी, क्रिकेटर द्वारा श्री राजेष कुमार तोमर, सेनानी की काफी सराहना की गई और कहा गया कि हमे जवानो के बीच आकर और अपने विचार रखने पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। अंत में श्री राजेष कुमार तोमर, सेनानी द्वारा इन सभी को यादगार स्वरूप स्मृति चिन्हृ भेट किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.