आईटीएस इंजीनियरिंग काॅलेज में रोबोट्क्सि लैब का किया उद्घाटन

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 014

आईटीएस इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में आज रोबोट्क्सि लैब का उद्घाटन किया गया। आई0आई0टी. बाॅम्बे ने इस लैब को अध्यापकों के आॅनलाइन प्रशिक्षण एवं परीक्षा के बाद मान्यता दी है। विडियो काॅन्फ्रेसिंग द्वारा आई.आई.टी. बाॅम्बे और देश के अन्य 21 काॅलेज जिनकी लैब्स का उद्घाटन इसी दिन किया गया जैसे राजीव गाँधी काॅलेज आॅफ इंजिनियरिंग महाराष्ट,ª किंग्स्टन इंजिनियरिंग काॅलेज तमिलनाडु, सी.वी. रमन काॅलेज आॅफ इंजिनियरिंग उड़ीसा, गवर्मेट पाॅलिटेक्निक केरल आदि शामिल हुए।
उद्घाटन समारोह में काॅलेज के वाइस चैयरमैन श्री सोहेल चड्डा, डायरेक्टर डाॅ0 विनीत कंसल और टेवाट्रौन टेक्नोलाॅजीस के फाॅउंडर डायरेक्टर श्री राजीव तिवारी और अनुराग गुप्ता जी ने बधाई के साथ देश में रोबोटिक्स के प्रयोग और उससे उत्पन्न होने वाली नौकरियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया। इस कार्यक्रम का आयोजन इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्यूनिकेशन विभाग द्वारा प्रो0 दिनेश चन्द्रा की अगुवाई में किया गया। 
Leave A Reply

Your email address will not be published.