यूपी : जमातियों को क्वारैंटाइन करने गई टीम पर पथराव व गोलीबारी, योगी ने एनएसए के तहत कार्रवाई के दिए आदेश

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 2.0 का बुधवार को पहला दिन है। यूपी में बुधवार सुबह कोरोनावायरस के 45 नए मामले आए हैं। इनमें लखनऊ में 31, आगरा में 13 और एक मामला सीतापुर जिले का है।

प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजीटिव की संख्या 705 हो गई हैं। संक्रमण से अब तक 12 लोगों की जान गई है। राज्य के संक्रमितों में करीब 400 जमाती हैं। कानपुर में इन जमातियों के संपर्क में आने वाले 8 मदरसा छात्र संक्रमित हैं।

मुरादाबाद के नागफनी थाना अंतर्गत हाजी नेक की मस्जिद के पास स्वास्थ विभाग की टीम हॉटस्पॉट क्षेत्र नवाबपुरा में कोरोना संक्रमित मरे व्यक्ति के भाई को क्वारैंटाइन कराने गई थी।

क्षेत्र के कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव किया। भीड़ ने डॉक्टर को बंधक बना लिया तो टेक्नीशियन की पिटाई की है। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों को हिरासत में लिया।

इसके बाद भीड़ और उग्र हो गई। भीड़ रुक-रुक पुलिस पर फायरिंग कर रही है। फोर्स स्थिति पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम योगी ने आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.