JANHIT MORCHA UNDERTOOK A RALLY IN NOIDA TO SUPPORT DND TOO FREE DEMAND

NOIDA ROHIT SHARMA

डी एन डी फ्री करने को लेकर आये दिन राजनेतिक पार्टिया व् सामाजिक संस्थाये डी एन डी पर प्रदर्शन करती नज़र आती रही हैं लेकिन आज तक किसी भी सामाजिक संस्था या राजनेतिक पार्टी को सिर्फ असफलता ही हाथ लगी है अब जनहित मोर्चा की अगुवाई में गौतमबुद्ध नगर की कई सामाजिक संस्थाओं ने एक जुट होकर डी एन डी को फ्री करने के लिए एक साथ आंदोलन करने की ठानी हैं। जिसके लिए 28 अगस्त को डी एन डी पर प्रदर्शन किया जायेगा..……आपको बता दें कि डी एन डी को टोल मुक्त कराने के लिए जनहित मोर्चा की अगुवाई में जिले की तमाम संस्थाएं डी एन डी पर आंदोलन कर प्रदर्शन करेगी।जिसके लिए आज जनहित मोर्चा व् अन्य संस्थाओं द्वारा मोटर साईकिल और कार रैली में सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अगर संथाओं के कार्यकर्ताओं की मानें तो यह रैली नॉएडा सेक्टर 33 से चलकर नया बास, अट्टा भगेल, कुलेसरा, सूरजपुर,परीचौक, होते हुए सिटी पार्क ग्रेटर नॉएडा पर समापन होगी इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए रैली आयोजित की गई हैं। जससे 28 अगस्त को डी एन डी पर होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक लोग पहुचें।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=ARPThorIY8w&w=420&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.