यूपी : जमातियों की सूचना देने वाले को मिलेंगे 5100 रूपये, डीएम ने की घोषणा

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। प्रदेश के 936 संक्रमितों में 570 तब्लीगी जमाती हैं। ऐसे में जौनपुर डीएम ने ऐलान किया है, जो भी छिपे हुए जमातियों की जानकारी देगा, उसे 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर सरकार ने फैसला लिया है कि अब प्रदेश के 24 मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की जांच होगी। यहां वायरोलॉजी लैब खोली जाएंगी। इसके अलावा जिन मंडलों में अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां भी लैब स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।

बीते 23 मार्च को सैंपलकी टेस्टिंग की संख्या सिर्फ 72 थी और अब यह प्रतिदिन तीन हजार हो गई है। सरकार की कोशिश है कि लैब बढ़ाई जाएं और पूल टेस्टिंग पर भी जोर दिया जाए।

प्रदेश में कोरोना वारयस संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। मरीजों की संख्या घटकर 869 हो गई है। अभी कुल 1025 लोग आइसोलेशन में हैं जबिक 10814 लोगों को क्वारैंटाइन में रखा गया है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कई जिले जल्द कोरोना संक्रमण से मुक्त होंगे। हालांकि, अभी तक जिलेवार आंकडा उपलब्ध नहीं हुआ है कि किस जिले में कितने संक्रमित मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज और बरेली से भी सभी लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। अभी कुछ और जिले हैं जहां प्रयास जारी है। कोरोना संक्रमण से गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, आगरा व सहारनपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.