जे0 पी0 इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक प्रदर्षनी ‘‘ए ड्रीम स्फेयर’’का आयोजन
ग्रेटर नौएडा, स्थित जे0 पी0 इंटरनेशनल में दिनांक 3 नवंबर 2017 को वार्षिक प्रदर्षनी ‘‘ए ड्रीम स्फेयर’’ का आयोजन बड़ी ही धूम-धाम से किया गया। इस प्रदर्षनी में विभिन्न विभागों जैसे कि अंग्रेजी, हिन्दी, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, गणित, जीवन कला, क्राफ्ट,संगीत आदि के छात्रों ने बहुत ही प्रभावशाली और मन को सोचने पर मजबूर कर देने वाले प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये।
इस प्रदर्षनी का उद्वेष्य युवा छात्रों के वैज्ञानिक और रचनात्मक दृष्टिकोण का प्रदर्षन करने के साथ-साथ उन्हें विषय तकनीकी और समाज की परस्पर निर्भरता को समझाना था। इस प्रदर्षनी में छात्रों ने रोबोटिक्स प्रयोगषाला में रोबोट और हाथी रोबोट आदि तैयार किये।
इसके साथ-साथ छात्रों ने 3डी प्रोजेक्ट भी तैयार किये जैसे कि 3डी फर्नीचर, मोर, मकान आदि। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध नगर की पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनिति उपस्थित रही। अन्य अतिथियों में उत्तर प्रदेश तकनीकी विष्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो0 आर0के0 खांडाल भी मौजूद रहे। सुनिति ने प्रदर्षनी को देखने के बाद स्कूल को बधाई दी और कहा कि छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा देने का यह सबसे अच्छा तरीका है। इससे छात्रों को कई सिद्धान्तों को समझने में आसानी होती है।
प्रो0 आर0के0 खांडाल जी ने भी सभी छात्रों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट को सराहा। एसपी देहात सुनिति एवं प्रो0 आर0के0 खांडाल जी ने जे0 पी0 इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आरम्भ की गई 3डी प्रिंटिग लैब, रोबोटिक्स एवं इन्क्यूबेषन सेन्टर के लिए स्कूल को बधाई दी और स्कूल के बुनियादी ढांचे की तारीफ की।
इस प्रदर्षनी का आयोजन प्रधानाचार्या श्रीमति हीमा शर्मा के मार्गदर्षन में किया गया और उन्होंने कहा कि हमेषा से हमारा प्रयास छात्रों को बेहतर माहौल में बेहतर शिक्षा देना रहा है और हम हमेषा इस प्रयास में सफल भी रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री अरूण खेड़िया, अध्यक्ष श्री रोषन अग्रवाल
एवं उपाध्यक्ष श्री अमित सक्सेना ने सभी छात्रों को बधाई दी।


