मोदी जी और उनकी पार्टी अगर गौतमबुद्ध का अनुसरण करें, तो देश महान बनेगा

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI

u
u
उपरोक्त शब्द वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने जनपद गौतमुबद्धनगर की सीमा पर महात्मा बुद्ध की मूर्ति के समक्ष दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसान और नौजवानों के मध्य कहे। वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह व युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला  के नेतृत्व में किसानों ने किया दिल्ली के लिए कूच। ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’देश भारत-पाक विभाजन के समय एक बार इंसानियत को शर्मसार होते देख चुका है, इसकी पुनरावृत्ति न हो, उसके लिए जरूरी है कि मोदी जी और उनकी पार्टी अपनी फांसीवादी सोच में परिवर्तन लाते हुए, इस देश की सभ्यता और संस्कृति के अनुरूप आचरण करें, जिससे सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर, इस देश की तरक्की में लग जाये। नफरत के बीज फैलाकर किसी भी देश को महान नही बनाया जा सकता, जरूरत है देश में प्यार फैलाने की।’’ 
ज्ञात रहे कि उत्तराखण्ड सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से बर्खास्त से उपजे जनाक्रोश को लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में ’’प्रजातंत्र बचाओ मार्च’’ का आह्वान किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अनेकों जिले के नौजवान और किसान आज नोएडा स्थित गौतमबुद्ध की मूर्ति पर एकत्रित हुये और सभी ने हाथ उठाकर शपथ खाई कि ’’हम इस देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए जीवन-पर्यन्त कार्य करेंगे और अगर कोई इस देश की सभ्यता और संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास करेगा तो उसके लिए हम आवाज उठाकर पुरजोर विरोध करेंगे।’’
             “लोकतंत्र बचाओ मार्च” के तहत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने संसद मार्ग थाने में गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी देने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। संसद की तरफ मार्च करने के दौरान इन नेताओं की गिरफ्तारी की गयी थी।
             जनपद बुलन्दशहर, अलीगढ और गौतमबुद्धानगर के अनेकों किसानों में मुख्य रूप से किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह,  जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी तफसीर आलम, अथर आलम, पप्पू नेता जी, रविन्द्र भाटी, पुरुषोत्तम नागर, भटटा पारसौल के पूर्व प्रधान श्री चन्दरभान मलिक, जाकिर प्रधान, भटटा पारसौल के किसान अनूप सिंह, बुलंदशहर जिले से श्री जुगेन्द्र सिंह प्रधान, राष्ट्रीय किसान यूनियन के सचिव श्री हरि बाबा, बुलन्दशहर से मुकेश सोलंकी, ओमप्रकाश सिंह, सुशील प्रधान, गोपाल सिंह, अलीगढ़ के धर्मपाल तालान, रबूपुरा वाईस चेयरमैन श्री गिर्राज शर्मा, सुनील तौमर, आस मौहम्मद नेता जी आदि के साथ सैंकडों किसान दिल्ली स्थित जंतर-मंतर से संसद भवन तक ’’प्रजातंत्र बचाओ मार्च’’ अभियान में शामिल रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.