पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग ने पकडा जोर, डी.एन.डी. टोल को डेढ़ घंटे के लिए किया फ्री’

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  1

3

आज  वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह व पश्चिमी उत्तर प्रदेश “हाईकोर्ट बैंच” संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री रोहताश अग्रवाल, महासचिव संजय शर्मा, जिला गौतमबुद्धनगर दीवानी एंव फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमेन्द्र भाटी, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश किसान संघर्ष समिति व अनेकों सामाजिक संगठन तथा उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों से आये वकीलों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में “हाईकोर्ट बैंच” की मांग को धार देने के उददेश्य से सभी किसान व वकील दलित प्रेरणा स्थल पर एकत्रित हुये तथा वहां से पैदल मार्च करते हुए, दिल्ली सीमा पर स्थित डी.एन.डी. टोल को डेढ घंटे से भी अधिक समय तक फ्री किया। वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित किसानों और वकीलों के मध्य कहा कि’’वकील अपने आपको असहाय न समझे, अब यह आंदोलन जनता से जुड चुका है, आने वाले समय में पैदल यात्राओं के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जायेगा तथा गांवों में किसान और मजदूरों को इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए तैयार किया जायेगा।’’ ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने ’’संघर्ष नही अब रण होगा, संग्राम महाभीषण होगा’’, का नारा देते हुए उपस्थित लोगों को संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। सिटी मजिस्ट्रेट श्री बच्चू सिंह के आश्वासन पर ही किसान और वकीलों ने डी.एन.डी. टोल को कब्जा मुक्त किया।
जिला गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमेन्द्र भाटी ने बताया कि ’’पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना संघ सूची का विषय है जो संवैधानिक तौर पर केन्द्र सरकार को अधिकार देती है, चूंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अस्तित्व पर राज्य पुनर्गठन आयोग 1956 में पूर्व से ही है, इसलिए प्रदेश सरकार या सम्बन्धित हाईकोर्ट के प्रस्ताव की केन्द्र सरकार को कोई आवश्यकता नही है। वह संसद में कानून बनाकर अथवा अधिसूचना जारी कर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच बना सकती है।’’ जिला गौतमबुद्धनगर दीवानी एंव फौजदारी बार एसोसिएशन के सचिव श्री रविन्द्र अवाना, राष्ट्रीय क्रान्तिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री गोपाल राय, प्रदेश प्रभारी श्री ठाकुर अविनिश चौहान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच किसान संघर्ष समिति के चेयरमैन श्री रोहताश अग्रवाल, महासचिव श्री संजय शर्मा, सी.पी.एम. के महासचिव श्री गंगेश्वरदत्त, रूपेन्द्र वर्मा, रोहताश अग्रवाल, सुनील फौजी आदि ने भी सम्बोधित किया।
               पैदल मार्च करने वालों में जिला गौतमबुद्धनगर के अधिवक्तागण एड0 विकास, एड0 कैलाश, एड0 अरविन्द, एड0 दीपक, एड0 ब्रिजेन्द्र, एड0 नीरज, एड0 रविन्द्र, एड0 हरिभूषण गिरी, एड0 विष्णु शंकर, एड0 किशोर भंडारी, एड0 उमेश भाटी, एड0 विपिन भाटी, एड0 अशोक भाटी, एड0 कर्मवीर यादव, एड0 सुन्दर भाटी के अलावा श्री जाकिर प्रधान जी, आस मौहम्मद नेता जी, बिजेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह, रविन्द्र भाटी, गोपाल मेम्बर, तरीखत खांन, रामकुमार शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, राममूर्ति सिंह, सुरेशचंद शर्मा, राकेश भाटी, किरनपाल मुनीम जी व अशोक सिंह आदि सैंकडों अधिवक्ता व किसान मौजूद रहे।
एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय, के नाम सिटी मजिस्ट्रेट श्री बच्चू सिंह को दिया गया, जिसकी छायाप्रति इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.