दिल्ली: घर के अंदर आधी रात में ज्वेलर की गला रेतकर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी

Rohit Sharma

Delhi (04/09/2019) : दिल्ली में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है , दिन हो या रात बदमाश घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है। वही एक बार फिर दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 में ज्वैलरी कारोबारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वारदात मंगलवार देर रात 2:30 बजे हुई और मृतक कारोबारी की पहचान ललित अग्रवाल (37 साल) के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस लूट की आशंका से इनकार कर रही है , परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, द्वारका सेक्टर 3 के मधु विहार सोलंकी मार्केट में ललित अग्रवाल अपनी पत्नी नेहा अग्रवाल, बेटे कृष्णा और बंशी के साथ रहते थे।



ललित सत्यम ज्वेलर्स के नाम से कारोबार थे , घर पर सास और साली आए हुए थे। मंगलवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सोए थे. रात करीब 2:30 बजे किसी ने धारदार हथियार से ललित का गला रेत दिया।

पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है । पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ललित  सत्यम ज्वेलर्स के नाम से अपनी दुकान चलाते थे । वही इस मामले में पूछताछ चल रही है , आसपास में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है , जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.