पंचायती चुनाव की सुगबुगाहट के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा

Ten News Network

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा 21जनवरी से दो दिवसीय लखनऊ यात्रा पर रहेंगे। भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा अपनी इस यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के नेताओं और सरकार के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और कई अहम बैठको में शामिल हने वाले हैं।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी प्रमुख जे पी नड्डा की यात्रा के दौरान कैबिनेट फेरबदल की संभावनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अन्दर शामिल हुए पूर्व नौकरशाह अरविंद शर्मा और विधान परिषद चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवार होने के बाद कैबिनेट में बदलाव के संबंध में अटकलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि अरविंद शर्मा ने अपनी प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है और भारतीय जनता पार्टी के परचम तले राजनीति में उतर गए हैं उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफी करीबी माना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.