कौशल्या वल्र्ड स्कूल में गुगल कार्यशाला आयोजित
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
आज कौशल्या वल्र्ड स्कूल में गुगल कार्यशाला आयोजित । कार्यशाला का विषय था गुगल एप्प फोर एजुकेशन तथा एजुकेटरर्स मीट। कार्यशाला का संचालन सुश्री रितिका नारंग – गुगल एप्प शर्टिफाइड ट्रैनर तथा नेबू अब्राहम -गुगल एप शर्टिफाइड ट्रैनर तथा मिस अंजली मित्तल कौशल्या वल्र्ड स्कूल ने इस कार्यशाला में नोएडा व ग्रेटर नाएडा के लगभग 20 स्कूलों के 50 से ज्यादा शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस तरह की कार्यशाला नोएडा, ग्रेटर नाएडा में पहली बार जिस स्कूल में हुयी वह स्कूल है -कौशल्या वल्र्ड स्कूल।इस कार्यशाला का आरंभ दीप प्रज्जवलित करके कौशल्या वल्र्ड स्कूल की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह ,उपप्रधानाचार्या श्रीमती लीजा राय मलिक तथा समस्त कौशल्या परिवार ने किया।कार्यशाला का आरंभ करते हुए श्रीमती मनीषा ने उपस्थित अतिथियों का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने अपना कीमती समय
निकाला तथा गुगल ट्रैनर का विशेष धन्यवाद किया उन्होंने इतना बेशकीमती समय देकर इतना उपयोगी प्रशिक्षणदेंगे ।कार्यशाला में यह बताया गया कि शिक्षा में तकनीक की भूमिका महत्वपूर्ण है । कंप्यूटर एवं स्मार्ट बोर्ड के बावजूद अभी भी पारंपरिक तरीका जारी है । तथा प्रशिक्षको ने मुख्य रूप से गुगल एप्प फोर एजुकेशन पर
प्रकाश डाला। प्रशिक्षको के अनुसार यह कार्यशाला व्यवसायिक विकास के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास के लिए भी अत्यंत लाभदायक है।कार्यशालाप का मुख्य आर्कषर्ण था गुगल के नव मैजिक डाॅट्स एवं उसमें पाए जाने वाले एपलीकेशन। इन्ही पर प्रशिक्षण मुख्य रूप से आधारित था। कौशल्या वल्र्ड स्कूल की प्रिया ठाकुर ने गुगल ड्राइव के
विषय में विस्तृत जानकारी दी, कौशल्या वल्र्ड स्कूल की अंजली मिततल गुगल डाॅक तथा गुगल क्लास रूम के विषय में बताया गया,श्रद्धा गोयल ने गुगल हैंग आउट के विषय मे तथा अविनाश कुमार ने गुगल मैप के विषय में विस्तृत जानकारी दी।उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए कौशल्या वल्र्ड स्कूल की उपप्रधानाचार्या श्रीमती लीजा राय मलिक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से जिस तरह कौशल्या वल्र्ड स्कूल लाभावान्वित हो रहा है वैसे ही आप सब भी अपने स्कूल मे जाकर इसका अधिकतम प्रयोग करे । कौशल्या है ल्र्ड स्कूल की चेयरपरसन श्रामती कुशल सिह ने गुगल टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षको के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।