कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में पहुंचे बॉलीवुड़ एक्टर हर्ष नागर
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI

आज ग्रेटर नॉएडा के कौशल्या वल्र्ड स्कूल में बॉलीवुड अभिनेता हर्ष नागर अपनी नई फिल्म स्वअम कंल के प्रमोशन के लिए स्कूल में पहुंचे। स्कूल में उनका छात्रों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया।उनके आगमन की खुशी में छात्र अत्यधिक उत्साहित थे ,हर्ष नागर मूल रूप से नोएडा के रहने वाले हैं। उन्हें अपने क्षेत्र से प्यार हैै। यह बात उन्होंने छात्रों से रूबरू होने के दौरान कही। अभिनेता श्री हर्ष नागर अपनी नई फिल्म स्वअम कंल के प्रमोशन के लिए यहाॅं आए थे उन्होंने छात्रों से मिलकर उनके साथ कुछ पल बिताया उनसे बातचीत की और उनके साथ फोटोग्राफी भी की जिससें छात्र खुश हुए। हर्ष नागर से छात्रों ने बहुत सारे सवाल किए जैसे -आपके आदर्श कौन हैं,?आप इस क्षेत्र में कैसे आए? इत्यादि। उन्होंने सबके सवालों के जबाव हॅंसते हॅंसते दिए। उन्होंने यह संदेश दिया कि आप किसी भी शहर के रहने वाले हों यह कोई मायने नहीं रखता अगर आपमें लगन है तथा आप मेहनत करते हो तो आप अपनी मंजिल अवश्य पाओगे। मंजिल के रास्ते की रुकावट छोटा या बडा शहर नहीं है। अतः अपने लक्ष्य की तरफ कठिन मेहनत के साथ आगे बढें और लक्ष्य को प्राप्त करें। कौशल्या वल्र्ड स्कुल की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा एवं श्री रविन्द्र सिह टोंगर की अगुवाई में उन्होने स्कूल का भ्रमण किया।उन्होने कहा कि मै यहाॅ आकर अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहा हुॅ,तथा मै शिक्षकों का बहुत सम्मान करता हुॅ।उन्होंने कैन्वाश पर अपने आॅटोग्राफ दिए,तथा छात्रों को शुभकामनाएॅ देकर रूख्सत ली।