कौशल्या वल्र्ड स्कूल को डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नॉएडा के कौशल्या वल्र्ड स्कूल को डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार मिला .कहा जाता है कि परिश्रम के साथ सफलता का अन्योन्याश्रय संबंध होता है, इस बात की मिसाल कौशल्या वल्र्ड स्कूल में देखी जा सकती है।कौशल्या वल्र्ड स्कूल की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती लीज़ा राय मलिक को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत रत्न डाॅ0सर्वपल्ली राधाकृष्णन मैमोरियल नेशनल टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया,जो कि आॅल इंडिया जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसेसिएट के द्वारा दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनकी ,उत्कृष्ट कार्य एवं एक विश्व स्तरीय विद्यालय के नियमों के अनुसार उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे श्री संतोष गंगवार ;वित्त राज्य मंत्रीद्धतथा सुश्री कृष्णा राय ;सदस्य भारतीय लोकसभाद्ध ।यह पुरस्कार समारोह इन्डिया इन्टर नेशनल में आयोजित किया गया था।कौशल्या वल्र्ड स्कूल की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह को इससे पहले भी अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।इस अवसर पर कौशल्या वल्र्ड स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा ने चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती लीज़ा राय मलिक को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी ।विद्यालय की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती लीज़ा राय मलिक ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कौशल्या परिवार को इसका हिस्सेदार बताया और कहा कि सब के सहयोग एवं कर्मनिष्ठा से हम सभी इस पुरस्कार को प्राप्त किए हैं। उपप्रधानाचार्या श्रीमती लीज़ा राय मलिक ने उनकी इस उपलब्धि के लिए कौशल्या परिवार का शुक्रिया अदा किया तथा यह कहा कि यह उपलब्धि उनकी व्यक्तिगत न होकर विद्यालय की उपलब्धि है। समस्त कौशल्या परिवार इस उपलब्धि से खुश है तथा भविष्य में और अधिक मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित महसूस कर रहा है।