अरविंद केजरीवाल ने माता पिता के साथ लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से की अपील

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज कोविड वैक्सीन लगवा ली , वो कोविड वैक्सीन लगवाने अपने माता-पिता के साथ पहुंचे। केजरीवाल आज सुबह दिल्ली सरकार के अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उम्र 52 साल है लेकिन वो 10 साल से ज़्यादा समय से डायबिटीज के मरीज हैं इसलिए वो वैक्सीन लगवा सकते हैं. उन्होंने वैक्सीन लगवाने के बाद मीडिया से बातचीत में लोगों से अपील की कि वो भी जरूर वक्त आने पर वैक्सीन लगवाएं।

 

उन्होंने कहा, ‘मैंने और मेरे माता-पिता दोनों ने लोक नायक जयप्रकाश हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाई है. हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई आप देख रहे हैं हम आपके सामने हैं सब स्वस्थ हैं. मैं सब लोगों से अपील करना चाहता हूं कि यह बहुत अच्छी बात है कि कोरोना से छुटकारा पाने के लिए अब वैक्सीन उपलब्ध है. जो लोग भी वैक्सीन लगवाने के पात्र हैं वह आगे आकर वैक्सीन लगवाएं.’

 

केजरीवाल ने कहा कि ‘यहां लोकनायक हॉस्पिटल में बहुत अच्छी सुविधा है. सभी डॉक्टर बहुत अच्छे हैं और अस्पताल ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हुए हैं. सब लोग वैक्सीन लगाएं अब डरने की कोई बात नहीं है पहले जो कुछ लोगों के मन में शंका थी वह सब शंका खत्म हो चुकी है।

बता दें कि देश में आम जनता के लिए 1 मार्च से कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन ड्राइव के दूसरे तहत के चरण वैक्सीन लगाई जा रही है. इस चरण में 60 से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 से ऊपर की उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब तक बहुत से नेता वैक्सीन ले चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.