केजरीवाल ने 6 महीने के लिए बढ़ाई फ्री राशन योजना, मोदी से भी की बढ़ाने की अपील

कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यस्था पटरी से उतरी हुई है, सरकार के पास सबसे बड़ी चुनौती है अर्थव्यस्था को पटरी पर कैसे लाया जाय। महामारी के बाद रोज कमाने और खाने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी की कैसे दो वक्त की रोटी मिलेगी, इस बीच केंद्र सरकार के तरफ से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की गई थी, जिसके अंतर्गत गरीब परिवारों को फ्री में राशन देनें का प्रावधान था।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍लीवासियों के लिए इस फ्री राशन योजना को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री से इस योजना को छ: महीने और बढ़ने की अपील की, केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा की महंगाई बहुत ज़्यादा हो गई है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो रही है। कोरोना की वजह से कई बेरोज़गार हो गए प्रधानमंत्री जी, ग़रीबों को मुफ़्त राशन देने की इस योजना को कृपया छः महीने और बढ़ाया जाए, दिल्ली सरकार अपनी फ़्री राशन योजना छः महीने के लिए बढ़ा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.