ग्रेटर नोएडा : 18वी मंजिला इमारत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी घटना सामने आई है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के ला रेसिडेंशिया सोसायटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

युवती को तुरंत थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।

वही थाना बिसरख पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवा रही है। अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है कि युवती की मौत का कारण क्या है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि थाना बिसरख के अंतर्गत एक महिला ने 18वी मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.