एक्सप्रेस वे लूट एवं रेप कांड के बाद, सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना
PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS

सपा नेता सुरेंद्र नागर ने आज यमुना एक्सप्रेस वे पर लूट एवं गैंगरेप के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बोला कि उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है और यहां महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं.
उन्होंने बोला कि जिस राम राज्य की कल्पना को लेकर प्रदेश के लोगों ने भाजपा को वोट दिया था नई सरकार पूरी तरीके से इसमें असफल रही है. विपक्ष के रूप में हम दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करते हैं और प्रदेश में लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाओं पर उचित रोकथाम के लिए सख्त कार्यवाही करी जाए.
