इजरायल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू के भारत दौरे के विरोध में वामपंथी दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News Delhi :
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू के भारत दौरे के विरोध में वामपंथी दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया । वही दूसरी तरफ आज इजरायल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के हैदराबाद हॉउस में मुलाकात की है | प्रदर्शनकारियों का कहना है की नेतान्याहू के आगमन पर लाल कारपेट्स बिछाये जा रहे हैं। भारतीय समाज हमेशा से फिलिस्तीनियों के साथ खड़ा रहा है और आज भी वह अमेरिका औार इजरायल की दादागीरी के विरुद्व है। साथ ही उनका कहना है की इजरायल के प्रधानमंत्री ने फिलिस्तीनियों पर अत्याचार किया |
वामपंथी दल के नेता डी राजा ने कहा की ट्रंप द्वारा लिए गए इस अपराधिक फैसले के खिलाफ उसी दिन से सभी जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं | विरोध प्रदर्शन करने वाले 10 फिलिस्तीनी मारे जाचुके हैं और 170 बच्चों सहित 600 लोग गिरफ्तार किये गए हैं । आज भारत इजरायली हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार है | आज इजरायल के साथ किसी भी गठबंधन का मतलब अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन और फिलिस्तीनियों के अधिकारों का हनन है | हथियारों की खरीद अथवा अन्य व्यापारिक गतिविधियों से इजरायल के पास पहुँचने वाला हमारा धन फिलिस्तीनियों के दमन और उनकी भूमियों पर कब्जा करने की इजरायली कारगुजारी को मजबूत करता है | उन्होंने कहा की इजरायल के साथ किसी भी गठबंधन को लेकर नरेंद्र मोदी को एक बार फिलिस्तीनी की जनता के बारे में सोचना चाहिए | साथ ही उनका कहना है की भारत में नेतान्याहू का स्वागत इजरायल के अपराधों का खुला समर्थन है ।