दिल्ली की प्रमुख आजादपुर मंडी में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचे लोग
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं , इसके प्रकोप को रोकने के लिए दिल्ली सहित पूरे देश मेंं लॉकडाउन घोषित है |
वहीं राष्ट्रीय राजधानी में कई हॉट-स्पॉट इलाकों को सील कर दिया गया है , इसके बावजूद भी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं | लोग सामान खरीदने के लिए बाहर निकल रहे हैं , इसके चलते मार्केट में भीड़भाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है |
ताजा मामला दिल्ली के आजादपुर मंडी का है | यहां पर लोग खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में पहुंच गए , इससे मार्केट में काफी भीड़ हो गई | वहीं, खबर की जानकारी लगते ही जिला मजिस्ट्रेट ने डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट और एपीएमसी सेक्रेटरी को निर्देश दिया |
निर्देश में उन्होंने कहा कि सोशल डिसटेंसिंग का पालन करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं , साथ ही मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए |
आपको बता दे कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 166 और लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि की गई है | इससे दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 1069 हो गए हैं , साथ ही यहां पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है | दिल्ली सरकार ने यह आंकड़ा दिया है , इन कुल मामलों में 712 मरीजों को विशेष अभियानों के माध्यम से अस्पतालो में लाया गया |
