सांसद डॉ महेश शर्मा ने जेवर चौक में जावल ऋषि की प्रतिमा के आसपास से हटवाई होर्डिंग

Ten News Network

गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा आज जेवर चौक पर जावल ऋषि जी के दर्शन के लिए गए।

जावल ऋषि जी की प्रतिमा के आसपास लगी होर्डिंग को देख उनका मन काफी दुखी हुआ और उन्होंने जावल ऋषि जी की प्रतिमा के आसपास लगी होर्डिंग को हटवाया और साथ ही सभी लोगों से आग्रह किया कि भगवान की मूर्ति के सामने ऐसे किसी भी राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग ना लगाए।

आसपास के लोगों से उन्होंने कहा कि यह एक पावन भूमि, पावन स्थल है और इसके सामने होर्डिंग लगाना हमारी सनातन सभ्यता के खिलाफ है।

सांसद डॉ महेश शर्मा ने सभी होर्डिंग को हटवा कर वहाँ के निवासियों से हाथ जोड़कर प्राथना करते हुए कहा आगे से यहां होर्डिंग ना लगाए और किसी भी स्थिति में आगे से यहां होर्डिंग ना लगने दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.