गरीब लड़कियों की शादी कराएगी महिला शक्ति सामाजिक उत्थान मंडल संस्थान

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI

आज ग्रेटर नोएडा में महिलाओं का उत्पीड़न रोकने व महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करने वाली महिला शक्ति सामाजिक उत्थान मंडल, अब सभी जाति धर्म के लोगों के लिए सामूहिक विवाह कराने का कार्यक्रम शुरू करेंगी। शहर में जिन लड़कियों की शादी रुपयों की कमी  के चलते नही हो पाती है। ऐसी लड़कियों का विवाह पूरी रीति रिवाजों के साथ कराया जाएगा। यह जानकारी महिला शक्ति सामाजिक उत्थान मंडल की अध्यक्ष रूपा गुप्ता ने स्वर्णनगरी सेक्टर में स्थित प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता के दौरान दी।रूपा गुप्ता ने बताया कि शहर में बहुत से गरीब परिवार अपनी बच्चों की शादी नही कर पाते है। जबकि वह चाहते है कि उनकी बेटी की शादी पूरे रीति रिवाजों के साथ हो। ऐसे लोगों के लिए शहर में सामूहिक विवाह करने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। विवाह करने में खर्च होने वाली धनराशि को उनका संगठन वहन करेंगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में गोल्डन फेडरेशन के अध्यक्ष देवेन्द्र टाइगर और महासचिव दीपक भाटी को भी शामिल किया है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के इच्छुक किसी भी धर्मजाति के युवक- युवती को एक महीने पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उन्होंने 9911129923, 9810219128 मोबाइल नंबर जारी किए है।

1 Comment
  1. Pooja 8376869603 Chauhan says

    good help……

Leave A Reply

Your email address will not be published.