युमना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 2 गम्भीर रूप से घायल, पढ़े पूरी खबर

Ten News Network

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा :- आज की सुबह करीब 4:50 मिनट पर ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर ( सफेद स्विफ्ट डिजायर ) ओला कार नंबर डीएल 1 जेडडी 1791 विधूना जनपद औरैया से दिल्ली जा रही थी।

 

तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर ने ताज हाइवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस कार में पांच लोग सवार थे। जिसमे से 3 लोगों की मौत हो गयी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 5 बजे औरैया के बिधूना से कार में 5 लोग सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे जीरो पॉइंट से करीब 2 किमी पहले पर एक खराब खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कर जा टकराई।

 

दुर्घटना में प्रताप सिंह (55) और उनकी पत्नी उषा देवी (50) निवासी दिल्ली और सतपाल निवासी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक प्रताप का बेटा सोनू और उसका मामा संतोष गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.