ग्रेटर नोएडा : कोरोना महामारी के बीच पड़ोस के युवक ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Abhishek Sharma

जहां एक तरफ भारत समेत पूरा विश्व कोरोना की महामारी से जूझ रहा है, वही दूसरी ओर देखा गया है कि इस समय में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लग गई है। रेप, चोरी छिनैती, लूट, डकैती जैसी घटनाएं बेहद कम हो गई हैं, लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं कहीं-कहीं पर घटित हो रही हैं।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है, थहां दनकौर कस्बे में रहने वाली एक आठ साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर ने सोमवार देर रात कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर ने बीती रात टॉफी दिलाने के बहाने, उसे घर से दूर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजन ने थाना दनकौर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। उसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.