ग्रेटर नोएडा : मजाक-मजाक में बात बढी तो दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या

Abhishek Sharma

ग्रेटर नोएडा में गोली लगने से एक छात्र की मौत से सनसनी फ़ैल गई। जिले के थाना बादलपुर क्षेत्र में दोस्त ने दोस्त को गोली मार दी। यह गोली छात्र को तंज कसने पर दोस्त ने मारी है।

गोली लगने से घायल छात्र की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी गई।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में धूम मानिकपुर गांव के रहने वाले छात्र की जीटी रोड पर गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्यारे दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धूम मानिकपुर में एक 20 वर्षीय युवक प्रशांत रावल पुत्र श्रीपाल रावल निवासी धूम मानिकपुर को आपसी विवाद में अंकित द्वारा गोली मार दी गयी है,जोकि प्रशांत का परिचित बताया जा रहा है।

अस्पताल ले जाते समय प्रशांत की मृत्यु हो गयी है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। गोली मारने वाले युवक अंकित को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.