दिल्ली : शख्स ने महिला पर थूक कर कहा ‘मुझे कोरोना है’ , पुलिस ने दर्ज किया मामला
Rohit Sharma / Lokesh Goswami Tennews New Delhi :
नई दिल्ली :– कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने की जद्दोजहद के बीच देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक शख्स ने महिला पर थूक कर और ‘मुझे कोरोना वायरस है’, कहकर फरार हो गया।
दरअसल, उत्तरी दिल्ली में एक शख्स का मणिपुर की एक महिला से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान शख्स ने महिला पर थूका और कोरोना कह दिया , इसके बाद मणिपुर की महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दे दी।
दिल्ली के विजयनगर थाने की पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, अधेड़ उम्र का आरोपी महिला पर थूक कर सफेद रंग की स्कूटी से मौके से भाग गया।
बता दें कि इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण के खौप के चलते दिल्ली को लॉकडाउन कर दिया गया है | इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बंद रहेंगे. इसका उद्देश्य संक्रमण को तीसरे स्टेज में जाने से रोकना है |
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच अब देश भर में राज्य सरकारें लॉकडाउन कर रही हैं. इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खतरे को बढ़ता देख आज से 31 मार्च तक के लिए राजधानी को लॉकडाउन करने का आदेश दिया है |