नोएडा : कानूनों के समर्थन में कई जिलों के किसान महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचे

Ten News Network

Galgotias Ad

केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के समर्थन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के किसान नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचे। किसान नए कृषि कानूनों के समर्थन में दिल्ली जाकर कृषि मंत्री को धन्यवाद देना चाहते थे।

मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों को समझाकर 30 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को कृषि मंत्री से मिलने के लिए दिल्ली भेजा। महामाया फ्लाईओवर पर किसानों के एकत्र होने की वजह से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि नए कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान जनपद आगरा, मथुरा, अलीगढ़ ,बुलंदशहर ,गौतम बुद्ध नगर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास एकत्र हुए।

उन्होंने बताया कि ये लोग डीएनडी के रास्ते दिल्ली में कृषि मंत्री के आवास पर जाकर नए कृषि कानून पारित करने के लिए कृषि मंत्री को धन्यवाद देना चाहते थे।

रणविजय सिंह ने बताया कि इन लोगों को महामाया फ्लाईओवर के पास रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि बातचीत के बाद किसानों के 30 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलने के लिए दिल्ली भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.