शराब की दुकान खुलने से पहले लोगों की लगी लम्बी कतार , एक साथ कई पेटी खरीद रहे हैं लोग
Rohit Sharma
ग्रेटर नोएडा :– आज से देश में लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इस चरण के शुरुआत के साथ ही कुछ ढील दी गई है। देश को कोरोना संक्रमण के लिहाज से तीन जोन रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है।
इन तीन जोन के हिसाब से ही अलग-अलग सेवाओं के शुरू होने के लिए छूट दी गई है। आज से लगभग हर जोन में अलग-अलग नियमों के हिसाब से शराब की दुकानें खुल रही हैं और इसका व्यापक असर नोएडा , ग्रेटर नोएडा , दिल्ली समेत पूरे देश में देखा जा सकता है।
आज सुबह 9 बजे से ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जिले में शराब की दुकान पर आज सुबह से ही भीड़ देखने को मिल रही है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी धज्जियां उड़ रही हैं। एक बार तो भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को डंडे फटकारने पड़े।
सुबह से ही शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइन लगी है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए बनाए गए गोले में ही खड़े हैं। लोग सिर्फ एक-दो बोतल नहीं बल्कि पेटी की पेटी शराब खरीदकर ले जा रहे हैं।
हालांकि दुकानें सुबह 9 बजे से नहीं खुली थीं लेकिन फिर लोग लाइन मेें खड़े रहकर दुकान खुलने का इंतजार करते रहे। जब दुकान खुली तो लोगों ने पेटियों में खरीदारी शुरू कर दी। वहीं नोएडा सेक्टर 18 में भी शराब की दुकान के बाहर लंबी लाइन लगी है।
नोएडा समेत दिल्ली व अन्य शहरों में सुबह से ही इन दुकानों के बाहर भीड़ लगी है और कोरोना का कोई डर लोगों में नहीं दिख रहा है।