नोएडा : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा के सेक्टर- 20 थाना क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आई है, प्लास्टिक के साइन बोर्ड बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई। वही इस मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि लाखों का माल जलकर खाक हो गया है।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के डी-14 सेक्टर 10 में स्थित एक कंपनी में भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची।

 

सीएफओ ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, उन्होंने बताया कि आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है, आग के कारणों तथा उससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.