घने कोहरे के कारण युमना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, कई वाहन आपस में भिड़ें, एक दर्जन यात्री हुए घायल
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :– घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के चलते युमना एक्सप्रेस-वे आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। एक के बाद एक वाहनों की भिड़ंत से मौके पर अफरातफरी मच गई।
वहीं, इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि इस दौरान युमना एक्सप्रेस-वे कई किली मीटर तक लंबा जाम भी लग गया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आस-पास के इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा था। कहीं-कहीं विजिबिलिटी 40 मीटर से भी कम थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वाहनों के आपसे में भिड़ने से युमना एक्सप्रेस-वे कई किली मीटर तक लंबा जाम भी लग गया।
पुलिस अब क्रेन की मदद से सभी वाहनों को सड़क से हटाने का काम कर रही है, जिससे यातायात सुचारू हो सके। ये मामला ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के दनकौर थाना क्षेत्र का है।
इससे पहले घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के चलते कन्नौज जिले में सड़क हादसा हो गया था। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि सभी मृतक लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे।