आप पार्टी की विधायक आतिशी का बयान , बीजेपी शासित एमसीडी पर है दिल्ली सरकार का 6200 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– एमसीडी को लेकर दिल्ली सरकार और बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो चुका है । खासबात यह है कि कल अरविंद केजरीवाल की तरफ से एमसीडी को राहत पैकेज दिया गया , दिल्ली सरकार ने एमसीडी को 938 करोड़ रुपये दिए , जिससे कर्मचारियों को तनख्वाह मिल सके ।

 

 

हालांकि इस राहत पैकेज देने के बाद आप पार्टी बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है , आप पार्टी की विधायक आतिशी ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने 6 सालों में कई बार भाजपा शासित एमसीडी को लोन दिया है। आज भी एमसीडी को 6200 करोड़ रुपये से ज्यादा दिल्ली सरकार को देना है।

 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा ने तीनों नगर निगम को दिवालिया कर दिया है। नार्थ एमसीडी के एकाउंट में केवल 12 करोड़ और ईस्ट एमसीडी में 99 लाख है।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को एमसीडी पर शासन करते हुए 4 साल हो चुके है , भाजपा ने एमसीडी को लूटा है । एक बार एमसीडी को दिल्ली सरकार के हवाले कर दे , फिर देखों कोई भी दिक्कत कर्मचारियों को नही आएगी ।

 

 

आप नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सफाई कर्मचारियों, डॉक्टर्स, टीचर्स को सैलरी देने के लिए भाजपा शासित एमसीडी को ₹938 करोड़ दिए है। हम भाजपा को कहना चाहते है कि आपने भ्रष्टाचार से एमसीडी को कंगाल कर दिया है, आपका 14 साल का गवर्नेंस मॉडल फेल हैं। अगर आपसे एमसीडी नहीं संभलती तो इस्तीफा दे दीजिए।

 

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कुछ योजनाएं रोक कर नगर निगम को 938 करोड़ रुपये दे रही है। ये पैसे सैलरी के लिए दिए जा रहे है। मैं भाजपा से कहना चाहती हूं कि इसे भी चोरी मत कर लेना और सफाई कर्मचारीयों से भी अपील करता हूँ कि इन पर नज़र रखना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.