Medicine – pharmaceutical trade will remain closed in 14th Octobet

ब्रेकिंग

14 अक्टूबर को बंद रहेगा मेडिसिन कारोबार

पूरे देश में 14 अक्टूबर को मेडिसिन का कारोबार बंद रहेगा। ऐसे में जो लोग बीमार हैं वे अपनी जरूरत के हिसाब से मेडिसिन पहले से ही खरीद लें। पूरे देश में मेडिसिन का कारोबार बंद रहने की पुष्टि केमिस्ट असोसिएशन के महामंत्री राजीव त्यागी ने की है। यह कदम रिटेलर के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर उठाया गया है। उनका कहना है कि अगर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त नहीं की गई तो मेडिकल स्टोर चलाना काफी कठिन हो जाएगा। त्यागी के मुताबिक देश में 8 लाख केमिस्ट हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बंद में सभी शामिल रहेंगे।

Comments are closed.