आईटीबीपी जवानों के साथ मीटिंग
लखनावली स्थित आईटीबीपी परिसर में राजेश कुमार तोमर ने सैनिक सभा करके जवानों की समस्याओं, रहन-सहन और खान-पान सहित अन्य समस्याओं को सुना। इस दौरान सेनानी राजेश कुमार तोमर ने सभी जवानों को अपनी छुट्टी का सदुपयोग करने को कहा। उन्होंने जवानों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए भी प्रेरित किया। सभी जवानों को कैंप को साफ-सुथरा रखने और नशामुक्ति की सलाह दी।