जिलाधिकारी ने सर्व शिक्षा अभियान को लेकर बैठक की ।

जिलाधिकारी ने सर्व शिक्षा अभियान को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और टीचरों के साथ बैठक की ओर कहा कि सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से सर्वशिक्षा अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है और इस अभियान में पर्याप्त धनराशि व्यय की जा रही है, जिससे बच्चों को पुस्तकें, ड्रेस और मध्यान्ह भोजन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल से आच्छादित क्षेत्र का गहनता के साथ सर्वे कार्य करते हुए बच्चों के नाम और उनके अभिभावकों के पते सहित पूरा रजिस्टर तैयार किया जाए और आंगनबाड़ी विभाग के माध्यम से भी शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों की सूची तैयार करने की व्यवस्था है। सम्बन्धित विभाग भी उसे बहुत ही गंभीरता के साथ तैयार कर पंजिका बनाएं और दोनों विभाग आपसी सामजस्य के साथ ऐसी व्यवस्था तैयार करें कि एक भी बच्चा स्कूल जाने से न छूट पाये। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रवीन्द्र भाटी, सीडीओ माखनलाल गुप्ता, बीएसए एके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.