आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 8 सितंबर को नोएडा में जनाधिकार रैली को करेंगे सम्बोधित , कार्यकर्ता तैयारी में जुटे

नोएड़ा : आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी खोयी हुई छवि को दोबारा पाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनाधिकार रैली पद यात्रा से की जा रही है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश के अंदर आप पार्टी का खाता खुल सके ।

जिसके लिए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की अगुवाई में जनाधिकार पद यात्रा 29 अगस्त से सहारनपुर से शुरुवात की जो आगे चलकर गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर 8 सितंबर को समाप्त होगी ।

वही इस पद यात्रा को लेकर गौतमबुद्ध नगर से आप पार्टी के जिला अध्यक्ष के पी सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 8 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नोएड़ा के सेक्टर 46 के कॉमर्शियल ग्राउंड में आएंगे , साथ ही इस जनाधिकार रैली को संबोधित करेंगे ।

उनका कहना है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ फिल्म स्टार व सासंद शत्रुघ्न सिन्हा व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, राज्य सभा के संजय सिंह मंच साजा करेंगे ।

दरअसल ये जनाधिकार रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश आप पार्टी कर रही है । वही इस रैली में लोगों को बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में किसानों को 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुवावजा नही मिल रहा है , किसानों को कर्ज पूरी तरह से माफ हो , दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश सरकार में शिक्षामित्रों व आंगनवाडी को नियमित किया जाए , बेरोजगार युवाओ को नॉकरी मिले , प्रदेश में बेटियों को सम्मान व सुरक्षा मिले, साथ ही दिल्ली की तर्ज पर बिजली के बढ़ाये गए दामो को वापस लिया जाए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.