सेक्टर 54 डंपिंग ग्राउंड का नॉएडा विधायक ने किया निरिक्षण, बेहद रोष में दिखे निवासी, उठाए सवाल !
ROHIT SHARMA / ASHISH KEDIA
(16/03/18) नोएडा :–
डंपिंग ग्राउंड को लेकर नोएडा के कई सेक्टर के निवासियों में काफी रोष है | डंपिंग ग्राउंड के स्थान को लेकर पहले भी मतभेद रहे हैं जिसको लेकर पहले भी नोएडा के तमाम संस्था के पदाधिकारी, निवासियों ने धरना प्रदर्शन भी किया | समय समय पर इस मुद्दे पर राजनीति भी होती रही और कई बार निवासी और प्राधिकरण आमने सामने भी आ गए।
सेक्टर 54 में डंपिंग ग्राउंड चयनित होने के बाद एक बार फिर इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो चुकी है। 54 के डंपिंग ग्राउंड को लेकर निवासियों में भारी असंतोष है पर निवासियों की परेशानियों का हल अब तक किसी भी नेता या प्राधिकरण के अधिकारीयों ने नहीं निकाला है |
इसी समस्या से रूबरू होने आज जब नॉएडा विधायक पंकज सिंह जब डंपिंग ग्राउंड का निरिक्षण करने पहुंचे तो नॉएडा के सेक्टर 22 और सेक्टर 54 डंपिंग ग्राउंड के पास स्थित तमाम सेक्टरों के निवासियों ने उनका घेराव करने का प्रयास किया | स्थानीय विधायक को सभी निवासियों ने डंपिंग ग्राउंड से हो रही परेशानियों के बारे में अवगत भी कराया | निरिक्षण के दौरान भी निवासी बेहद रोष में दिखे और एक महिला ने सीधे सवाल करते हुए कहा की हमे 5 साल का टाइम नहीं बल्कि तुरंत का समाधान चाहिए।
वही इस मामले में निवासियों का कहना है की नोएडा में स्थित सेक्टर 54 में डंपिंग ग्राउंड के बनने से काफी निवासी बिमारियों का खतरा मंडराने लगा है। निवासियों का यह भी कहना था की नोएडा प्राधिकरण के अधिकारीयों से मुलाकात करके इस समस्या के बारे में भी बताया जा रहा है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है |
सभी की समस्या सुनने के बाद इस मामले में विधायक पंकज सिंह का कहना है की डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा जल्द ही निपटा दिया जाएगा , जिससे नोएडा के निवासियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े |
पाठकों को ज्ञात हो की विश्वस्तरीय शहर बनने का सपना सजाए नॉएडा में कोई सुनिश्चित डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था ही नहीं है। शहर का कूड़ा कहाँ जा रहा है यह स्पष्ट ही नहीं है। अभी पिछले दिनों रात के अँधेरे में दिल्ली डंपिग ग्राउंड में कूड़ा ले कर जा रहे नॉएडा अथॉरिटी की तीन गाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।