आज मोदी देंगे यूपी को बड़ी सौगात, एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का करेंगे शिलान्यास
Ten News Network
Greater Noida: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी वासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। जेवर एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है।
पीएम के जेवर दौरे से पहले बीजेपी ने सियासी जमीन बिछाने की भरपूर कोशिश की है पूरे इलाके को बीजेपी ने झंडो से पाट दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले बीजेपी इस कार्यक्रम के जरिए वोटरों को साधने का भरूपर प्रयास कर रही है। चुनाव के नजरिए से पीएम का ये कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी हर संभव कोशिश कर रही है की कैसे अधिक से अधिक वोटरों को साधा जाए।

सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर पीएम मोदी दिल्ली से जेवर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 11 बजकर 50 मिनट पर पीएम मोदी जेवर हैलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 12 बजे से 1 बजे के बीच पीएम मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे और जनसभा का संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर वापसी के लिए जेवर हेलीपैड पहुंचेंगे। 1 बजकर 15 पर पीएम मोदी जेवर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है।