नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बारिश के साथ मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से मिलेगी राहत

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

दिल्ली में मानसून पहुंचने के साथ ही नोएडा में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मानसून की पहली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने बृहस्पतिवार को नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है। आज मानसून की पहली बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं और नमी के चलते बारिश के आसार बने हुए हैं। इस तरह का मौसम मानसून के लिए बेहतर माना जाता है।

हालांकि, मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचकर पहाड़ों की तरफ मुड़ गया है। इससे दिल्ली- एनसीआर के लोगों को मानसून के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। शुक्रवार से फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इस बीच अच्छी बारिश होती है तो विभाग द्वारा मानसून घोषित किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.