देश की जनता को जिस दिन का इंतजार था वो आखिरकार आ ही गया जब नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद के तौर पर शपथ लेंगे। खासबात यह है कि शपथ ग्रहण से पहले आज पीएम राजघाट गए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैह अटल समाधि स्थल पर जाकर दिवंगत प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि दी।
उसी दौरान पीएम मोदी के साथ बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह भी थे। दोनों ने वॉर मेमोरियल जाकर देश के लिए कुर्बान होनेवाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सबसे बडी बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण में देश-विदेश के कुल 6000 मेहमान जमा होंगे, जबकि 2014 की बात करे तो इतने मेहमान शपथ ग्रहण में नही आए थे।
वही दूसरी तरफ बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के साथ नवीन पटनाइक, केसीआर भी मौजूद रहेंगे।
वही आज विदेश सचिव विजय गोखले ने भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग के दिल्ली आगमन पर उनकी अगवानी की। वह आज राष्ट्रपति भवन में होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। थाइलैंड के विशेष दूत ग्रिसाडा बूनरैक आज पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुँच गए है। साथ ही इस शपथ ग्रहण समारोह में 7 विदेश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होने जा रहे है ।
खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए 54 बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुँच गए है।
वही थोड़ी देर पहले पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बैठक हुई। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली।
सूत्रों के अनुसार, मंत्री पद के लिए अर्जुनराम मेघवाल, रविशंकर प्रसाद, निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी को फोन किया जा चुका है। ये सभी सांसद पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। पीयूष गोयल, आर के सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का फोन जा चुका है। खबरों की माने तो एनडीए के सहयोगियों में से एक-एक सहयोगी को मंत्री बनाया जाएगा।
