@narendramodi ji petrol and diesel price hike not at all justified

क्या यही है अच्छे दिन ???

TEN NEWS TEAM

नरेंद्र मोदी ने जब शपथ ली थी यानी 26 मई 2014 को पेट्रोल की कीमत थी 71 रुपये 41 पैसे, लेकिन तब कच्चा तेल 105.71 डॉलर प्रति बैरल का था. आज जबकि पेट्रोल की कीमत 66.29 की कर दी गई है, कच्चा तेल 64.88 डॉलर प्रति बैरल है. यानी पेट्रोल के भाव सिर्फ 5 रुपये कम हुए हैं जबकि कच्चा तेल अब भी 41 डॉलर सस्ता है.

इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि 17.46 रुपये की एक्साइज ड्यूटी और 2.04 रुपये की डीलर कमीशन यानी कुल 19.50 रुपये FIXED है. ये 19.50 रुपये अलग करके अगर उस वक्त के भाव को जैसे कच्चा तेल गिरा है वैसे ही घटाएं और एक्साइज और डीलर कमीशन की FIXED cost को जोड़ें तो उस हिसाब से:- अगर कच्चे तेल के हिसाब से पेट्रोल का भाव गिरता तो – 51.16 रुपये प्रति लीटर होना चाहिए था.

इसमें एक और पेंच ये है कि जब पेट्रोल की कीमतें कम हो रही थीं तब सरकार ने कई बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी. तब दलील दी गई कि अगर बाजार में दाम बढ़े तो उसे संभाला जाएगा. लेकिन 31 मार्च को 4 रुपये बढ़ाने के पंद्रह दिन के बाद ही 3 रुपये पेट्रोल के दाम बढ़ गए.

Comments are closed.