NEFOMA PREPARES A STRATEGIES TO DEAL WITH BUILDERS WHO HAVE NOT PROVIDED TIMELY POSSESION
NOIDA ROHIT SHARMA
सालो से घर न मिलने से परेशान होम बायर्स ने आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) गौड़ चौक गोल चक्कर पर बिल्डरों द्वारा लेट पोजेशन, एक्स्ट्रा डिमांड का विरोध करते हुए नेफोमा के नेतृव में एक मीटिंग की। साथ ही सभी बायर्स ने बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाये। नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा में लगभग लाखो ऐसे बायर्स है जिन्हें सालों से अपने घर का पजेशन नही मिला हैं। बायर्स आए दिन बिल्डरो के प्रोजेक्ट पर प्रदर्शन करते रहे हैं। लेकिन न तो इनकी बिल्डर्स सुन रहे है और न ही प्रशासन। अपने घर का सपने देख रहे होम बायर्स को अभी तक कोई रास्ता नजर नही आ रहा हैं। साल दर साल बीतते जा रहे हैं लेकिन होम बायर्स को उनके घर उन्हें नही मिल पा रहे। अपने घर के लिए सभी बायर्स ने हर तरह की कोशिश करके देख ली है यूपी के मुख्यमंत्री को लेटर भेज चुके ट्विटर पर हैशटेग अभियान चला कर अधिकारियो तक अपनी बात पहुचा चुके बावजूद इसके अभी तक भी लोगो को अभी तक निराशा ही हाथ लगी हैं। अब एक बार फिर अपने घर के लिए सभी बायर्स ने नेफोमा के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) गौड़ चौक गोल चक्कर पर एक मीटिंग की जिसमे उन्होंने पजेशन न मिलने और एक्स्ट्रा डिमांड का विरोध करते किया और तय किया कि इन भ्रष्ट और लालची बिल्डर से कैसे निबटा जाये। इसके अलावा बायर्स ने बिल्डर्स और प्राधिकरण के खिलाफ नारे बजी की। बायर्स का कहना है कि इन बिल्डरों का पासपोर्ट प्राधिकरण को जपत कर लेना चाहिए ताकि वह शहर छोड़कर भाग न जाये। इस मीटिंग में नेफोमा की पूरी टीम के साथ-साथ लगभग 40 से 50 लोग शामिल रहे।