ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वैक्सीनेशन को लेकर हो रही लोगों को दिक्कत, नेफोमा ने सोसाइटी में कैंप लगाने की मांग

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा वेस्ट कोरोना वैक्सीन लगाने में हो रही भीड़ और आपाधापी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं, लोग वेक्सीन लगवाने के लिए इधर उधर भाग रहे है , जिससे कोरोना का खतरा और बढ़ सकता है।

 

इसके संबंध में आज सामाजिक संस्था नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने उप जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव मांगलिक से मुलाकात कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 80 से ज्यादा सोसायटीओं में रह रहे लाखों निवासियों को वैक्सीन कैंप लगाकर वैक्सीन लगाने के लिए मांग की है।

 

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि सरकार द्वारा अलग-अलग अभियान चलाकर कुछ स्थानों पर वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन जिन जगहों पर ऑनलाइन सुविधा दी गई है । वहां पर जब निवासी ऑनलाइन बुक करते हैं तो वह स्लॉट पहले से ही सभी बुक दिखाई देते हैं इसलिए निवासी वैक्सीन लगवाने के लिए परेशान हो रहे हैं।

 

 

अन्नू खान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों को हो रही वैक्सीनेशन की कमी को दूर करने के लिए उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से मांग की है की ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 80 से ज्यादा सोसायटी में नियमानुसार एक-एक करके वैक्सीन कैंप लगाकर कार्य किया जाए। जिससे जल्द वैक्सीन भी लग जाएगी। जिससे कोरोना का खतरा घटेगा और नेफोमा टीम स्वास्थ्य अधिकारियों को सहयोग भी करेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.