दिल्ली में 10 और 12वी के लिए नया अकैडमिक सेशन 1 जुलाई होगा शुरू , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लास 10 और 12 के लिए नया अकैडमिक सेशन 1 जुलाई से शुरू होगा। शिक्षा निदेशालय ने अपनी सभी क्लासेज के लिए 2020-21 के एग्जामिनेशन और रिजल्ट के लिए टाइमलाइन जारी की है और नए सेशन की शुरुआत की तारीख तय की है।

 

क्लास 3 से 9 तक की नए सेशन की क्लासेज 3 अप्रैल को और क्लास 10 और 12 के लिए सेशन 1 जुलाई को शुरू होगा।

 

दिल्ली सरकार, दिल्ली सरकार सहायता प्राप्त और एनडीएमसी स्कूलों के क्लास 9 और 11 में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए भी शिक्षा निदेशालय ने टाइमलाइन तय कर दी है। इन स्टूडेंट्स को मिड टर्म और प्री बोर्ड एग्जामिनेशंस में मिले मार्क्स की ऑनलाइन एंट्री 22 मार्च से 19 अप्रैल तक होगी।

 

इसके बाद 3 मई से कॉमन एनुअल स्कूल एग्जामिनेशन शुरू होंगे। 15 जून को दोनों ही क्लासेज का रिजल्ट जारी होगा। अगली क्लासेज यानी 10वीं और 12वीं में अकैडमिक सेशन 2021-22 में जाने वाले स्टूडेंट्स की क्लासेज 1 जुलाई से शुरू होगी।

 

शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और एनडीएमसी के स्कूलों को कहा है कि यह जानकारी सभी टीचर्स, स्टूडेंट्स और पैरंट्स को स्कूल मैनेजिंग कमिटी/एसएमएस/फोन कॉलेज के जरिए पहुंचाई जाए।

कोविड-19 को देखते हुए सभी स्कूलों से कहा गया है कि सेशन 2020-21 के लिए इन निर्देश का पालन किया जाए। साथ ही, प्राइवेट स्कूलों में अगर अब तक एनुअल एग्जाम नहीं हुए हों तो इस टाइमलाइन का पालन करने की सलाह दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.