सरकारी मशीनरी का छात्रसंघ चुनावों में उपयोग दुर्भाग्यपूर्ण: अजय माकन
अजय माकन ने कहा कि वर्तमान दौर में एबीवीपी और अन्य छात्र संगठन मुद्दा आधारित राजनीति के बजाय इवेंट मैनेंजमेट की राजनीति कर रही है। यह भारतीय छात्र राजनीति के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैंने हंसराज कॉलेज के कक्षा प्रतिनिधी से डूसू अध्यक्ष तक रुप में अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की थी। इस कारण दिल्ली विश्वविद्यालय से एक गहरा लगाव है लेकिन छात्र राजनीति में सरकारी मशीनरी का ऐसा इस्तेमाल कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 साल तक शीला दीक्षित जी की सरकार रही है लेकिन कभी भी छात्र राजनीति में प्रदेश के मुख्यमंत्री या देश के प्रधानमंत्री की ऐसी दखलअंदाजी नहीं देखी है। आम आदमी पार्टी द्वारा तालकटोरा स्टेडियम में इवेंट शो किया जाता है उसमें स्वयं मुख्यमंत्री भाग लेता है। पूरे दिल्ली में लाखो-करोड़ो रुपये के विज्ञापन होर्डिंग लगाए जाते है। यह आम आदमी पार्टी द्वारा छात्र राजनीति का नया मॉडल पेश किया जा रहा हो जो बेहद शर्मनाक है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जन्माअष्टमी पर आयोजित पत्रकार संवाद वार्ता में अजय माकन ने कहा कि धनबल पर आधारित होर्डिंग बैनर के स्थान पर दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूई की मुद्दा आधारित राजनीति की जीत होगी।
पत्रकार वार्ता में एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी जॉन ने कहा कि एनएसयूआई दिल्ली विश्वविद्यालय में हमेशा मुद्दा आधारित राजनीति के लिए जानी जाती है तथा शिक्षा के निजीकरण और सरकारी दखलअंदाजी का हम विरोध करते है। इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय में सीबीसीएस के मुद्दे पर हम चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान एबीवीपी डूसू छात्रसंघ के पास उपलब्धियाँ के नाम पर कहने को कुछ नहीं है, इस नकारेपन का छात्रों द्वारा उन्हें करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हुए छात्रसंघ चुनावों में उत्तराखंड से छत्तीसगढ़ और गुजरात से राजस्थान तक छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई को भारी जीत मिली है, इसे दिल्ली में भी हम दोहराएगें। इसके साथ ही एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लिंग्दोह समिति की सिफारिशों के मद्देनजर सीवीएसएस द्वारा लाखों रुपये विज्ञापन स्थानों के लिए खर्च किए गए। इस आधार पर सीवाईएसएस के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज करने के लिए एनएसयूआई चुनाव समिति के समक्ष शिकायत दर्ज कराएगी।
पत्रकार वार्ता में एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी जॉन द्वारा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रदीप विजयरन, उपाध्यक्ष प्रेरणा सिंह, महासचिव अमित सहरावत, संयुक्त सचिव दीपक चौधरी को परिचय कराया। वार्ता में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रोहित चौधरी, रागिनी नायक, अमृता धवन, अजय चिकारा आदी मौजूद रहे।

Comments are closed.