NGO DIRECTOR FIRED AT IN GREATER NOIDA , RS 3.5 LAKH LOOTED
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा में लूट हत्यायें जैसी घटनाएं एक आम बात हो गयी हैं आये दिन अपराधी ऐसी घटनाओं को आसानी से अनजाम देकर चले जाते हैं और पुलिस को पता तक नहीं चलता हैं। ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने का हे जहाँ फलेदा बाँगर के पास बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने शराब माफियाओं पर नकेल कसने वाली निर्भय स्वास्थ एवं जन कल्याण नामक संस्था के संचालक पवन कुमार आचार्य को उस समय गोली मारकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए जब वह फरीदाबाद से जेवर जा रहे थे। तस्वीरों में दिखने वाले संस्था के वो कार्यकर्ता हैं जो संस्था के संचालक पवन कुमार को घायल अवस्था में जेवर हॉस्पिटल लेकर गये थे जहाँ से उन्हें नॉएडा के कैलास हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर घायल को आई सी यू में रखा गया हैं। अगर डॉक्टर की मानें तो पवन कुमार नामक युवक को रात्रि 11.30 बजे गम्भीर अवस्था में परिजनों द्वारा जेवर से लाया गया हैं जिसके पैर में गोली लगी हैं जिसकी हालत गंभीर होने के कारण आई सी यू में रखा गया हैं एम एल सी कर इलाज शुरू कर दिया गया हैं। घायल की स्थित का 2 दिन बाद ही पता चल सकेगा की घायल की स्थति कैसी हैं। अगर परिजनों की माने तो संस्था द्वारा चलाये जा रहे स्कुलो में कार्यरत कर्मचारी और अध्यापकों के वेतन के भुगतान के लिए जब संस्था के संचालक अपने साले से 3 लाख 50 हजार रुपये उधार फरीदाबाद से जेवर लेकर लगभग रात्रि साढ़े आठ बजे आ रहे थे तो लगभग आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने पवन कुमार आचार्य को गन पाइंट पर बंधक बनाकर 3 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए और गोली मारकर फरार हो गए। पीड़ित घायल अवस्था में रबूपुरा थाना छेत्र के फलेदा बाँगर के पास सूनसान जगह पर मिली।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=W6fHpf6QZXI&w=560&h=315]