ग्रेटर नोएडा : CAA के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान, सैकड़ों लोगो ने लिया हिस्सा

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

Greater Noida (20/02/2020) : देश में जहां कुछ लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो इसके बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं और इसका समर्थन कर रहे हैं। ऐसा ही एक नज़ारा ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला। जहां एक गैर सरकारी संस्था ने CAA के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान कैंप लगाया।

इस दौरान हजारों लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान  संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगो को CAA के बारे में जागरूक भी किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूरे देश में CAA का विरोध किया जा रहा है। हालांकि, लोगों को असल में यह नहीं पता कि ये कानून किस लिए है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के समर्थन में है और लोग भी किसी के बहकावे में न आए।

दादरी के मुख्य तिराहे पर गैर सरकारी संस्था राष्ट्रीय युवा लोक मंच एक सामाजिक संस्था द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हस्ताक्षर व जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन दिया।

जिसमें उन्होंने अपना नाम पता मोबाइल नंबर और सिग्नेचर किए। वहीं संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है। यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में आये अल्पसंख्यको को भारत में नागरिकता देने का कानून है।इस दौरान लोगो ने बढ़-चढ़कर इस मुहीम में हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.