एन.आई.ई.टी. ग्रेटर नॉएडा संस्थान में अवार्ड और प्रशस्ति पत्र वितरण के लिए अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
22 नवंबर 2016 को एन.आई.ई.टी. ग्रेटर नॉएडा संस्थान में अवार्ड और प्रशस्ति पत्र वितरण के लिए अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में उन सभी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया जिन्होने संस्थान में आयोजित की जाने वाली विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं अतिरिक्त पाठ्यक्रम प्रतियोगताओं में हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में पेपर-प्रेजेंटेशन, एनआईईटी प्रीमियर लीग-2016, एलेक्ट्रिफायर-2016 प्रतियोगिताओं के विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पेपर-प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए । एनआईईटी प्रीमियर लीग-2016 में विजेता छात्रों की टीम एवं उनके कप्तान कृष्ण कान्त चौबे को विजेता ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इरशाद अहमद खान को मैन ऑफ द मैच, कृष्ण कान्त चौबे को मैन ऑफ द सीरीज़, रोहित कुमार को इमरजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। एलेक्ट्रिफायर-2016 प्रतियोगिता में विजेता टीम वेडूकास, ट्रिम्फ, एवं सनराइज़ टीमों को विजेता प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बी.टेक. सिविल इंजीनीयरिंग की छात्रा लिपि गौर को डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए श्री चंद्रसेन अग्रवाल पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया । इस पुरुष्कार के तहत 50000/- (पचास हजार रु) का चैक प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ ओम प्रकाश अग्रवाल, सह-प्रबंध निदेशिका डॉ नीमा अग्रवाल, निदेशक डॉ अजय कुमार, निदेशक ( प्रोजेक्ट्स एंड प्लानिंग) डॉ. प्रवीण पचौरी, निदेशक (फार्मेसी) डॉ अविजित मजूमदार, निदेशक (एमसीए) डॉ सोमेश कुमार, सभी डीन और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. हर्ष अवस्थी ने किया। प्रो विनीत वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।